वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान: निष्पक्ष चुनाव और पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था की मांग, दिल्ली महारैली में शामिल होंगे कटनी के कांग्रेसी

जनमत हिन्दी। कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दे पर कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली करेगी। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने मताधिकार की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव का मुद्दा उठाते हुए कार्यकर्ताओं से महारैली में शामिल होने की अपील की।

कार्यक्रम में सांसद कल्याण काले और मंडला जिले की बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण पट्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह की मौजूदगी में अभियान और महारैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।

सांसद कल्याण काले और विधायक नारायण पट्टा ने कहा कि मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लोकतंत्र के लिए जरूरी है। उन्होंने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की जरूरत बताते हुए कार्यकर्ताओं से 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान लोकतंत्र और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कथित वोट चोरी के मुद्दे को लोगों तक पहुंचाकर निष्पक्ष चुनाव और पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था की मांग उठाएंगे।

शुक्ला ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कटनी के कांग्रेसजन दिल्ली महारैली में शामिल होकर मताधिकार की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र से राजा गोदिक्षण, प्रभारी दुर्गेश पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व विधायक बसंत सिंह, प्रेम बत्रा, प्रियदर्शन गौर, राकेश जैन कक्का, राकेश द्विवेदी गुड्डू, प्रशांत जायसवाल, विजय पटेल, महेंद्र जैन, जीतू गुप्ता, अजय जैसवानी, कमल पांडे, मोहम्मद इजराइल, आनंद पटेल, अजय खटीक, राहुल होतवानी, कल्लू दास बैरागी, संतोष यादव, मुकेश परोहा, रंजीत सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता और जालिम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *