जनमत हिन्दी। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के तहत बुधवार को जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुरानी कचहरी स्थित लक्ष्मीबाई स्मारक के पास एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च निकाला गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’, ‘मोदी-अमित शाह होश में आओ’ और ‘चुनाव आयोग को बर्खास्त करो’ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ भी नारेबाजी की।पैदल मार्च पुरानी कचहरी से शुरू होकर सुभाष चौक, गोल बाजार, सिल्वर टॉकीज, झंडा बाजार, सराफा बाजार, जैन मंदिर, रुई बाजार और कपड़ा बाजार होते हुए सुभाष चौक, थाना तिराहा और स्टेट बैंक मार्ग से पुरानी कचहरी पहुंचा।प्रदर्शन में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुखौटे लगाकर शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए नारे लगाए।पुरानी कचहरी पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। मतदाता को अपने मताधिकार का स्वतंत्र और निष्पक्ष उपयोग करने का पूरा अधिकार है। मतदाता सूची में पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस अपने सवाल लगातार उठाती रहेगी। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं।ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़क पर उतरे हैं। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब मिलना चाहिए। कांग्रेस का यह संघर्ष लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी जारी रहेगा।प्रदर्शन में शहर के अलावा विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद क्षेत्र से भी काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रदर्शन में पूर्व विधायक बसंत सिंह, प्रियदर्शन गौर, विजय पटेल, गणेश राव, लल्ला महाराज, राजा जगवानी, गुड्डू द्विवेदी, अंशु मिश्रा, अजय गर्ग, रविन्द्र सिंह छोटू, विकास निगम, नरेंद्र सैनी, आंनद मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी, चिंतामणि तिवारी, रमाकांत दुबे, अजय सिंह, मोहित शर्मा, गुड्डू बडगैया, श्रीकांत गुप्ता, नीरज पटेल, नदीम अहमद, संतोष पटेल, रंजीत सिंह, मनोज गुप्ता, रजनी वर्मा, सौम्या रांधेलिया, अजय खटीक, राजेश जाटव, जितू गुप्ता, अजय जैसवानी, करन सिंह चौहान, हरिशंकर शुक्ला, महेंद्र जैन, प्रेम बत्रा, जितेन्द्र गुप्ता, जालिम यादव, प्रशांत जायसवाल, मौसूफ अहमद, विवेक गोल्डन पांडे, इजराइल खान, नारायण निषाद, श्याम पाहुजा, शशांक गुप्ता, नरेंद्र जैन, दीपक तिवारी, छोटू सिंह, शरद द्विवेदी, आनंद मिश्रा और संजय गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर: मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

































































































Leave a Reply