जनमत हिन्दी। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दतला, दशरमन और कछारगांव स्थित स्वीकृत रेत खदानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने खदानों तक पहुंचने के लिए बनाए गए अस्थायी कच्चे रास्तों को चिन्हित किया। इन रास्तों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि इनके जरिए होने वाले अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाई जा सके।
अवैध रेत परिवहन पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में चेक पॉइंट स्थापित किया गया है। यहां पुलिस और खनिज विभाग का अमला संयुक्त रूप से निगरानी करेगा। इसके जरिए संदिग्ध वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी और अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप संचालक खनिज रत्नेश दीक्षित के मार्गदर्शन में यह निरीक्षण और कार्रवाई की गई। इस दौरान ढीमरखेड़ा और सिलौड़ी थाना प्रभारी सहित संबंधित पुलिस बल और खनिज विभाग का अमला मौजूद रहा।
प्रशासन ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर नियंत्रण के लिए निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।
रेत के अवैध परिवहन रोकने बने जांच नाके: खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम ने किया नदी घाटों का निरक्षण, निगरानी शुरू






























































































Leave a Reply