जनमत हिन्दी। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कटनी शहर के गणेश चौक पहुंचकर श्री विघ्न-विनाशक गणेश मंदिर में विराजे भगवान श्री गणेश का दर्शन-पूजन किया और महाआरती में शामिल हुए।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर जिले की खुशहाली और समृद्धि के लिए मंगल कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी जिलेवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि आए।
इससे पहले श्री विघ्न-विनाशक गणेश उत्सव समिति गणेश चौक की ओर से कलेक्टर आशीष तिवारी के पहुंचने पर ओढ़नी-पट्टा भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
गणेश चतुर्थी से स्थापित देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा-आराधना के दौरान पूरा जिला धर्म, अध्यात्म, आस्था, श्रद्धा और भक्ति में लीन है।

































































































Leave a Reply