महापौर ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ: 28.47 लाख रुपये से होगा सड़कों का डामरीकरण, बेहतर होगी आवागमन व्यवस्था

जनमत हिन्दी, कटनी। शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में लगभग 28.47 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने इन कार्यों का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, पार्षद शकुंतला सोनी, रेखा तिवारी सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।स्वीकृत कार्यों के तहत गुप्ता गली और नाकरा गली में 9.91 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कराया जाएगा। वहीं, बग्घा बाबा गेट से काली मंदिर होते हुए संजीव खरे के घर तक सड़क का डामरीकरण लगभग 10.04 लाख रुपये की लागत से होगा। इसके अलावा वार्ड के अन्य चिह्नित मार्गों पर 8.52 लाख रुपये की लागत से सड़कों का सुधार और डामरीकरण किया जाएगा। इन सभी कार्यों पर लगभग 28.47 लाख रुपये खर्च होंगे। कार्य पूरे होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ गड्ढों और धूल से होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि शहर के विकास का आकलन इस बात से होता है कि नागरिकों को अपने क्षेत्र में कितनी बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। वार्डों की जरूरतों को समझकर रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करना आवश्यक है। सड़कें बेहतर होने से आवागमन सुगम होता है और लोगों के समय व श्रम की बचत होती है। इसी दृष्टिकोण के साथ नगर निगम द्वारा प्रत्येक क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं नागरिकों की वास्तविक जरूरतों से जुड़ी होनी चाहिए और उनके जीवन को सुविधाजनक बनाने में सार्थक भूमिका निभानी चाहिए। प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। सड़क डामरीकरण से आवागमन बेहतर होने के साथ क्षेत्र की व्यवस्था में भी सुधार होगा।पार्षद सीमा श्रीवास्तव ने जताया आभारभूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव ने वार्ड में सड़क डामरीकरण कार्यों की शुरुआत पर महापौर श्रीमती सूरी और नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलने से स्थानीय नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में पहल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *