जनमत हिन्दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिवस कटनी नगर निगम द्वारा आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में शहर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों, महिला स्व-सहायता समूहों और नागरिकों ने सहभागिता की।
निगम प्रशासन के मार्गदर्शन में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री आवास प्रेमनगर-रोशन नगर परिसर से हुई। योजना के तहत आवंटित आवासों के हितग्राहियों ने अपने आवास के बाहर दीप प्रज्वलित कर खुशियां साझा कीं। दीपों की रोशनी से आवास परिसर जगमगा उठा और हितग्राही परिवारों में उत्साह व उल्लास का वातावरण रहा।
‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलन का आयोजन नगर के ऐतिहासिक घंटाघर स्मारक स्थल, श्री हनुमान मंदिर समदड़िया सिटी और श्री गणेश मंदिर गणेश चौक, सिविल लाइन तक पहुंचा। तीनों स्थलों पर दीपों की रोशनी और नागरिकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, विधायक संदीप जायसवाल, संजीव सिंह सचिव मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कलेक्टर आशीष तिवारी, निगमायुक्त तपस्या परिहार, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी हरसिमरनप्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष बबदीपक टण्डन सोनी, एसडीएम जितेंद्र पटेल, मछुआरा संघ प्रदेश संयोजक श्याम निषाद मौजूद रहे।
इसके अलावा एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, सुमन माखीजा, पार्षद गोविंद चावला, सीमा श्रीवास्तव, प्रभा गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारस जैन, पूर्व विधायक अल्का जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरी, पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा, रचना गुप्ता, सीमा जैन सोगानी सहित अन्य की मौजूदगी रही।
सेवा पखवाड़े के पहले दिन दीपों से जगमगाया शहर: ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में दिखा सेवा संकल्प, प्रधानमंत्री आवास से घंटाघर तक दीपों की रोशनी


































































































Leave a Reply