जनमत हिन्दी। कटनी जिले के बड़वारा तहसील में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने पांच चिह्नित रेत घाटों तक पहुंचने वाले रास्ते जेसीबी मशीनों से खुदवाकर बंद करा दिए। कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स ने यह कार्रवाई की। इसका उद्देश्य अवैध रेत परिवहन में लगे भारी वाहनों की आवाजाही रोकना है।खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़वारा क्षेत्र के भुड़सा संगम घाट, नौवा घाट, विलायतखुर्द, देवरी और गुड़ाकला सहित अन्य चिह्नित रेत घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को जेसीबी से खुदवाकर अवरुद्ध किया गया, ताकि इन मार्गों से भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके।जिला प्रशासन अवैध उत्खनन, परिवहन और खनिजों के अनधिकृत कारोबार पर लगातार निगरानी रख रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खनिज अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग के सहायक खनिज अधिकारी कमलकांत परस्ते और पवन कुशवाहा, बड़वारा तहसीलदार ऋषि गर्ग तथा थाना प्रभारी सुयश पांडे सहित प्रशासन और पुलिस का अमला मौजूद रहा।
रेत माफिया के रास्तों पर प्रशासन का बुलडोजर: पांच घाटों तक पहुंचने वाले मार्ग बंद, घाटों के रास्ते खुदवाए






























































































Leave a Reply