कटनी मार्बल को मिलेगी वैश्विक पहचान: नई पहचान दिलाने प्रशासन ने बढ़ाया कदम, जीआई टैग के लिए बनेगा मार्बल एसोसिएशन

जनमत हिन्दी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत ग्राम पंचायत गुदरी में आयोजित उद्यमी संवाद में कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने कटनी के मार्बल को विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में पहल की। उन्होंने कटनी मार्बल की प्रभावी ब्रांडिंग कर देश-दुनिया में पहचान दिलाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने और जीआई टैगिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि जिले के मार्बल की विशेषताओं को व्यापक पहचान दिलाने के लिए उद्यमियों और प्रशासन को समन्वित प्रयास करने होंगे।कलेक्टर तिवारी ने महाप्रबंधक उद्योग ज्योति सिंह को निर्देश दिए कि जिले के मार्बल उद्यमियों को एकजुट कर पहले मार्बल एसोसिएशन का गठन और पंजीयन कराया जाए। इसके बाद एसोसिएशन के माध्यम से जीआई टैगिंग के लिए आवेदन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में जिला प्रशासन उद्यमियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा।उद्यमियों ने रखीं समस्याएंउद्यमी संवाद के दौरान उद्योगपतियों और औद्योगिक इकाइयों के संचालकों ने मार्बल उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और सुझाव कलेक्टर के सामने रखे। उद्यमियों ने माइनिंग के डेडरेंट की दर कम करने, मार्बल माइंस के वेस्ट मटेरियल के लिए ईटीपी उपलब्ध कराने, जिले में बनने वाले नए भवनों में कटनी मार्बल के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा कटनी स्टोन की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।उद्यमियों ने पावर फीडर के कारण निर्बाध विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्या और ई-खनिज पोर्टल के अपडेशन का विषय भी रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम बहोरीबंद श्लोक वायकर सहित उद्योग विभाग के अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे।महाकौशल रिफैक्ट्रीज के संचालक अरविंद गुगालिया, पाल मार्बल से मुकेश पाल, श्री राम मार्बल से तिवारी, समदरिया मार्बल से वेद दुबे, ओजस्वी मार्बल से विपिन तिवारी, शारदा मार्बल से रजनीश तथा डाल्फिन मार्बल से राकेश सिंह सहित अन्य उद्यमी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *