जनमत हिन्दी, कटनी। स्वर्गीय राजकुमारी देवकुमार रांधेलिया और सुनील रांधेलिया की पुण्यतिथि पर परिवार की ओर से नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन, भोज और खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया। राज पैलेस में 151 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इस दौरान परिवार ने सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इसी क्रम में पन्ना मोड़ स्थित रांधेलिया पेट्रोल पंप पर श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी वितरण किया गया। परिवार की ओर से यह आयोजन दिवंगत परिजनों की स्मृति को समर्पित रहा।पुत्री सौम्या रांधेलिया ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से दिवंगत अम्मा जी और पिताजी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए धार्मिक परंपराओं, पारिवारिक संस्कारों और समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।पुत्र संभव रांधेलिया ने कहा कि परिवार के सदस्य अपने माता-पिता के बताए मार्ग पर चल रहे हैं, जिसमें सेवा को धर्म, संस्कार को धरोहर और परोपकार को जीवन का उद्देश्य माना गया है।इस अवसर पर श्रीमती सुधा सुनील रांधेलिया, श्रीमती श्वेता रांधेलिया, सम्राट रांधेलिया सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और जरूरतमंदों की सहायता करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। आयोजन में रवि शिवहरे, रजनी परमार, मदन दुबे, दीपक तिवारी, अजय रैकवार, आशीष दुबे, राम यादव, हरदास साहू, रेणुका निषाद, शिवम निषाद, विनय रैकवार, पवन सिंह, दीपक बर्मन, सुमन बर्मन, मुकेश सिंह, पप्पू और टीकाराम सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पुण्यतिथि पर सेवा और श्रद्धा का संगम: सेवा और संस्कारों से किया दिवंगत परिजनों को नमन, रांधेलिया परिवार ने कराया कन्या भोज






























































































Leave a Reply