जनमत हिन्दी। कटनी के मिशन चौक से अहिंसा तिराहा की ओर जा रहे एक लोडिंग वाहन में महिला, पुरुष और बच्चों समेत 25 सवारियां मिलने पर यातायात पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे प्रकरण सहित सक्षम न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है। यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि 13 नवंबर को एक लोडर वाहन की जांच की गई। वाहन का उपयोग माल और सामान के परिवहन के बजाय यात्रियों को ले जाने में किया जा रहा था। उसमें कुल 25 लोगों को बैठाया गया था।वाहन में निर्धारित उपयोग के विपरीत इतनी बड़ी संख्या में लोगों को ले जाना यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम माना गया। अनियमितता मिलने पर पुलिस ने वाहन जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय/यातायात रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष निगरानी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई में निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक शशि भूषण दुबे, सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह, सहायक उप निरीक्षक अनूप सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक राजकुमार झारिया और सुनील अहिरवार का योगदान रहा।यातायात पुलिस ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि लोडिंग वाहनों में सवारियां न बैठाएं। यात्रा के लिए केवल पंजीकृत और यात्री परिवहन के लिए निर्धारित वाहनों का ही उपयोग करें। चालक वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं और यातायात नियमों का पालन करें।पुलिस ने नागरिकों से भी ऐसे वाहनों में यात्रा करने से बचने और सुरक्षित परिवहन को प्राथमिकता देने की अपील की है। यातायात पुलिस के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
यात्रियों से भरा लोडर वाहन जब्त: यातायात पुलिस ने कि कार्रवाई, जान जोखिम में डाल भरे गए थे 25 यात्री






























































































Leave a Reply