जनमत हिन्दी, कटनी। विजयादशमी पर मंगलवार को झिंझरी स्थित पुलिस लाइन में परंपरागत विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-अनुष्ठान के बीच पुलिस बल के शस्त्रों की पूजा-अर्चना की।कार्यक्रम में बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विधि-विधान से राइफलों और अन्य पुलिस शस्त्रों पर तिलक लगाकर पुष्प अर्पित किए।शस्त्र पूजन के दौरान जनसुरक्षा, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म की रक्षा के संकल्प को दोहराया गया। विजयादशमी पर आयोजित इस परंपरागत कार्यक्रम में शक्ति के विवेकपूर्ण, अनुशासित और मर्यादित उपयोग का संदेश दिया गया।विजयादशमी को सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक माना जाता है। शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति के उपयोग को समाज की रक्षा, न्याय और शांति की स्थापना से जोड़ती है।
विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजे वैदिक मंत्र: शस्त्र पूजन कर जनसुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा का लिया संकल्प






























































































Leave a Reply