जनमत हिन्दी। कटनी जिले के बरही में हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत से व्यथित कांग्रेसजनों और नागरिकों ने मिशन चौक पर कैंडल जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मौन रखकर दिवंगतों को याद किया।
इस दौरान अमित शुक्ला ने कहा कि एक ही परिवार के छह सदस्यों का इस तरह असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में कांग्रेस की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।
शुक्ला ने अग्निकांड को लेकर शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं और जवाबदेही पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि समय पर पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था उपलब्ध होती और दमकल वाहन तत्काल मौके पर पहुंच पाता तो संभव है कि छह जिंदगियों को बचाया जा सकता था। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत बताई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राकेश जैन कक्का, राजा जगवानी, रजनी वर्मा, अरुण मामा कनोजिया, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, देवीदीन गुप्ता, मोसुफ़ अहमद बिट्टू, गुलाम जाफर, अजय कोल, संजय गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, स्वेता कटारे, अदिता वर्मा, सलाहुद्दीन खान, अंशु गुप्ता, मो. फरीद, जॉर्ज डेविड, रमेश अहिरवार, अशोक बहलानी, अभय गौतम, जितेंद्र चौबे और शरद पाल सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन एवं नागरिक उपस्थित रहे।






























































































Leave a Reply