पारधी डेरों पर पुलिस की दबिश: विजयराघवगढ़ पुलिस ने नष्ट किया 25 हजार का महुआ लहान, छापा मारा कार्रवाई से हड़कंप

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ पुलिस ने ग्राम बरहटा, खुटहा टोला और खिरवा के पारधी डेरों में दबिश देकर जमीन के नीचे प्लास्टिक के डिब्बों में छिपाकर रखा गया महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया।  नष्ट किए गए महुआ लहान की कीमत करीब 25 हजार रुपए है।  
पुलिस ने 29 सितंबर को पुलिस टीम ने ग्राम बरहटा, खुटहा टोला और खिरवा स्थित पारधी डेरों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद कुछ पुरुष सदस्य मौके से भाग गए।  इसके बाद पुलिस टीम ने डेरों और आसपास के स्थानों की तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, बड़ी मात्रा में महुआ लहान प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर जमीन के नीचे गाड़कर छिपाया गया था। पुलिस ने बरामद महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 25 हजार रुपये कीमत का महुआ लहान नष्ट किया गया।  कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, उनि रामकुमार झारिया, सउनि जगदीश पाण्डेय, सउनि जयराम साकेत, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक नीलेश सिंह, महिला आरक्षक जयंती उइके और प्रधान आरक्षक वाहन चालक मज्जू कोल की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *