जनमत हिन्दी। कटनी में आस्था, उत्साह और जयकारों के बीच शहर में गणेशोत्सव का विशाल चल समारोह और प्रतिमा विसर्जन पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ और संवेदनशील मार्गों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत अतिरिक्त बल तैनात किया। पुलिस के अनुसार, पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व और एएसपी कमल मौर्य के फील्ड मार्गदर्शन में पुलिस बल अलर्ट रहा। चल समारोह के मुख्य मार्गों, प्रमुख चौराहों और विसर्जन घाटों पर पुलिस की तैनाती रही। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग करते रहे और स्थिति पर नजर रखी।यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी। पुलिस के अनुसार, विसर्जन यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई और आम नागरिकों को जाम का सामना नहीं करना पड़ा।पुलिस ने आयोजन के शांतिपूर्ण समापन के बाद जिले के नागरिकों, गणेशोत्सव समितियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि त्योहारों की असली खूबसूरती शांति और आपसी सौहार्द में है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए मिसाल पेश की।
कटनी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ गणेशोत्सव: चल समारोह से विसर्जन तक रहा पुलिस का पहरा, संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहा अतिरिक्त बल

































































































Leave a Reply