जनमत हिन्दी। कटनी जिले के बरही में हुए भीषण अग्निकांड में छह लोगों की मौत के मामले में राज्य सरकार ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सोमवार को बरही पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कलेक्टर आशीष तिवारी को घटना की परिस्थितियों और राहत एवं बचाव कार्यों में संभावित लापरवाही के सभी पहलुओं की जांच 30 दिन में पूरी करने के निर्देश दिए। जांच में लापरवाही या चूक सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे में छह लोगों की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह बरही पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है। दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी।30 दिन में जांच पूरी करने के निर्देशप्रभारी मंत्री ने कलेक्टर आशीष तिवारी को मजिस्ट्रियल जांच निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।अस्पताल पहुंचकर घायल का जाना हालप्रभारी मंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही पहुंचे और अग्निकांड में जीवित बचे 43 वर्षीय घायल रितेश अग्रवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज और समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।दमकल वाहनों की मदद से बुझाई गई आगघटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए थे। दोनों अधिकारी सुबह से शाम तक मौके पर मौजूद रहे। बीती रात बरही, कैमोर और विजयराघवगढ़ नगर परिषदों के साथ नगर निगम कटनी के दमकल वाहनों तथा पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।कलेक्टर आशीष तिवारी ने भी शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को संबल मिलने की प्रार्थना की।इस दौरान विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता, एसडीएम कटनी जितेंद्र पटेल और नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बरही अग्निकांड: प्रभारी मंत्री ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात, घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच






























































































Leave a Reply