जनमत हिन्दी। राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को कटनी पुलिस और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से 5 किलोमीटर की मैराथन ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित की गई। पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुई इस दौड़ को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। मैराथन पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू होकर माधव नगर गेट और विश्राम बाबा होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, पुलिस जवानों, खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।
पांच वर्गों में घोषित किए गए विजेता
मैराथन में खेल विभाग वर्ग में दिलराज ने प्रथम, विकास साहू ने द्वितीय और धर्मेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल बालक वर्ग में साहिल चक्रवर्ती प्रथम, सत्यम प्रजापति द्वितीय और गौरव वर्मा तृतीय रहे।स्कूल बालिका वर्ग में स्वप्निल पाल ने प्रथम, रश्मि सिंह ने द्वितीय और चंद चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुलिस विभाग पुरुष वर्ग में राहुल कोल प्रथम, रितेश कोल द्वितीय और अनुराग गर्ग तृतीय रहे।वहीं, पुलिस विभाग महिला वर्ग में साक्षी लोधी ने प्रथम, जयंती के ने द्वितीय और अर्चना सिंह जादौन ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी वर्गों के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देश की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, आपसी भाईचारे और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने के साथ स्वस्थ जीवनशैली और खेल गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिमेष द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक सपना त्रिपाठी, कुठला थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया, यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह, माधव नगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र यादव और एनकेजे थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत उपस्थित रहे। खेल विभाग से वीरेंद्र पांडे, दिनेश कनौजिया, देवी प्रसाद मरावी, श्रद्धा पांडे, चेतना झा, उमा चडार और रेखा सहित पुलिस और खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।






























































































Leave a Reply