किस्त का दबाव, बैंक में चोरी की योजना: ऑटो की किस्त नहीं चुका पाने पर बैंक में चोरी का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

जनमत हिन्दी। ऑटो की किस्त नहीं चुका पाने के कारण बैंक में चोरी की योजना बनाने और बैंक का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करने के मामले में कटनी के कुठला पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पन्ना मोड़ स्थित सेंट्रल बैंक का मुख्य ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया था। उसके पास से दो पेचकस और एक छोटी आरी जब्त की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।रात 2:34 बजे मिली बैंक में घुसने की सूचनापुलिस के मुताबिक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा हरदुआ पन्ना मोड़ के शाखा प्रबंधक विनीत सोलंकी पिता धर्मदास सोलंकी उम्र 38 वर्ष ने कुठला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार 22 सितंबर 2026 की रात करीब 2:34 बजे क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के सुरक्षा अधिकारी ने फोन कर सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति चोरी की नीयत से बैंक के मुख्य गेट का ताला तोड़ रहा है।सूचना मिलने के बाद 22 सितंबर 2026 को सुबह 9:45 बजे बैंक पहुंचकर निरीक्षण किया गया। पुलिस के अनुसार मुख्य ताले पर किसी भारी वस्तु से मारकर तोड़े जाने के निशान मिले। बैंक के अंदर जांच करने पर कोई चोरी होना नहीं पाया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने बैंक का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया था। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिसपुलिस ने मामले में थाना कुठला में अपराध क्रमांक 859/26 के तहत धारा 303(2), 62 बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर आरोपी और चोरी गए मशरुका की तलाश शुरू की गई।पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके साथ ही परंपरागत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और संभावित स्थानों पर चेकिंग की गई। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान 22 सितंबर 2026 को गंगाराम चौधरी पिता बृजलाल चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी घंघरी कला, थाना कुठला, जिला कटनी को पकड़ा गया।पूछताछ में चोरी की योजना बनाने की बात बताईपुलिस का कहना है कि सघन पूछताछ के दौरान गंगाराम चौधरी ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ऑटो की किस्त नहीं चुका पाने के कारण बैंक में चोरी करने की योजना बनाना बताया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पेचकस और एक छोटी आरी विधिवत जब्त की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम की रही भूमिकापुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक आलोक तिवारी, शिवशंकर दुबे, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *