बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप: मृतक के परिजनों से मिले युवा कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा, 20 लाख के मुआवजे की मांग

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम घंघरी खुर्द में झूलते विद्युत तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय सुंदर पटेल की दर्दनाक मौत के बाद मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशुÓ आज उनके घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। दिव्यंाशु मिश्रा ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से नीचे झूलते और जर्जर विद्युत तारों की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होने कहा कि शिकायतों के बावजूद तार नहीं बदले जाते और उनकी चपेट में आकर लोगों की जान चली जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है। दिव्यांशु मिश्रा ने प्रशासन से मांग की कि मृतक के परिवार को 20 लाख का मुआवजा तत्काल दिया जाए, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए तथा पूरे कटनी जिले में विद्युत लाइनों की तत्काल जांच कर खतरनाक तारों को बदला जाए।उन्होंने कहा, ‘भाजपा सरकार केवल विकास के दावे करने के बजाय जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाए।भाजपा विधायक संदीप जयसवाल को पूरे छेत्र में फैली विद्युत समस्या को गंभीरतापूर्वक लेकर उन्हें हल कराना चाहिए। एक निर्दोष युवक की जान चली गई है, अब सरकार को जवाब देना होगा और पीड़ित परिवार को न्याय देना होगा।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल पांडे और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *