जनमत हिन्दी। नकली और संदिग्ध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कटनी आबकारी विभाग ने कंपोजिट मदिरा दुकानों पर सूचना फ्लेक्स लगाए हैं। इनके माध्यम से नागरिकों को शराब खरीदते समय बोतल का लेबल, सील और क्यूआर कोड जांचने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से केवल लाइसेंसी मदिरा दुकानों से ही शराब खरीदने की अपील की है।आबकारी विभाग के अनुसार बोतल के लेबल के रंग और सील की निर्धारित आकृति में अंतर दिखाई देने पर मदिरा के नकली होने की आशंका हो सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले बोतल पर दर्ज जानकारी की जांच करना जरूरी है।क्यूआर कोड से मिलेगी बोतल की जानकारीजिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि बोतल पर अंकित क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर ग्राहक मदिरा से जुड़ी जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। इसे स्कैन करने पर ब्रांड, बॉटलिंग इकाई, बैच क्रमांक, बैच दिनांक और लेबल क्रमांक जैसी जानकारियां प्रदर्शित होती हैं।ग्राहकों को क्यूआर कोड से प्राप्त जानकारी का बोतल पर अंकित विवरण से मिलान करने की सलाह दी गई है। दोनों में अंतर मिलने पर मदिरा संदिग्ध हो सकती है।विभाग के अनुसार देशी मदिरा के लेबल का रंग नारंगी और विदेशी मदिरा के लेबल का रंग नीला होता है। बोतल की सील पर निर्धारित नारंगी डायमंड आकृति भी पहचान का महत्वपूर्ण आधार है।संदेह होने पर न करें सेवनआबकारी विभाग ने अपील की है कि शराब के स्वाद, गंध, रंग या गुणवत्ता में असामान्य बदलाव महसूस होने पर उसका सेवन न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल आबकारी विभाग के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07622-231217 पर सूचना दें।विभाग ने नागरिकों से बिना लाइसेंस वाले स्थानों से मदिरा नहीं खरीदने और केवल लाइसेंसी दुकानों से ही खरीदारी करने की अपील की है। मदिरापान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
नकली शराब पर आबकारी विभाग सख्त: शराब खरीदने से पहले करें QR कोड स्कैन, गड़बड़ी मिले तो आबकारी विभाग को दें सूचना






























































































Leave a Reply