जनमत हिन्दी। राज्य शासन के युवा एवं खेल कल्याण विभाग के सचिव और जिले के सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी संजीव सिंह ने फॉरेस्टर ग्राउंड परिसर में खेल सुविधाओं के विकास और विस्तार के लिए निर्माणाधीन अधोसंरचनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर आस-पास के जिलों की अंतरजिला हॉकी टूर्नामेंट आयोजित कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा और नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार मौजूद रहे। सचिव संजीव सिंह ने फॉरेस्टर ग्राउंड में विकसित की जा रही खेल सुविधाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।उन्होंने विशेष रूप से हॉकी के लिए नवनिर्मित एस्ट्रो टर्फ का जायजा लिया। साथ ही इसकी व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।अधिकारियों ने फॉरेस्टर ग्राउंड के निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति, वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी सचिव को दी। अधिकारियों के अनुसार स्पेक्टेटर्स गैलरी, पवेलियन, बाउंड्रीवाल, सड़क और नाली का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।अधिकारियों ने बताया कि फॉरेस्टर ग्राउंड में स्पेक्टेटर्स गैलरी, क्रिकेट पवेलियन भवन, बाउंड्रीवाल, सड़क, नाली का निर्माण एवं क्रिकेट स्टेडियम का कार्य भी पूरा हो गया है। इन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति लागत 4.21 करोड़ रुपए है।इसके अतिरिक्त क्रिकेट के लिए स्पेक्टेटर्स गैलरी का निर्माण भी पूरा हो चुका है। इसकी प्रशासकीय स्वीकृति लागत 1.5 करोड़ रुपए है। सचिव संजीव सिंह ने पूर्ण कार्यों के बाद भवनों को खेल विभाग के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।वहीं इंडोर हॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसकी प्रशासकीय स्वीकृति लागत 5 करोड़ रुपए है। अधिकारियों के अनुसार इंडोर हॉल का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में यहां फ्लोरिंग और फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है।फॉरेस्टर ग्राउंड के निर्माण और विकास से संबंधित कार्य मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, जबलपुर डिवीजन-1 की कार्यकारी एजेंसी द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति, वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।निरीक्षण के दौरान जिला खेल अधिकारी सुनीता यादव, सहायक यंत्री उदय कोरी, उपयंत्री अजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
फॉरेस्टर ग्राउंड में खेल सुविधाओं के विकास का निरीक्षण, एस्ट्रो टर्फ पर अंतरजिला हॉकी टूर्नामेंट कराने के निर्देश


































































































Leave a Reply