जनमत हिन्दी। कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र के सुख्खन चौक में दूध डेयरी संचालक किशोर तोमर पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्ष द्विवेदी उर्फ लल्ला पंडित को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, घटना में उपयोग किए लोहे की चैननुमा पंच और एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के ने बताया कि 26 अक्टूबर को 57 वर्षीय किशोर तोमर जालपा मढ़िया के पास की गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने उन पर ईंट-पत्थर और लोहे की चैन से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि हमले के दौरान आरोपी सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू की। आरोपी को पकड़ने के लिए गठित की गई पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह ट्रेन से शहर छोड़ने की तैयारी में था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, उपनिरीक्षक लेख सिंह परिहार, सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद पैकरा, प्रधान आरक्षक अनुराग सोनकर, अजय दुबे, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, पुष्पराज सिंह, आरक्षक अजय प्रताप, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह और दीपक तिवारी की भूमिका रही।
डेयरी संचालक पर हमला करने वाला गिरफ्तार: जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास से कोतवाली पुलिस ने दबोचा, चाकू और चैन बरामद






























































































Leave a Reply