जनमत हिन्दी, कटनी। कोतवाली थाने की बस स्टैंड पुलिस चौकी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर पत्थरबाजी, घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना 22 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे की है। हरिजन बस्ती निवासी फरियादी आशु बर्मन अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले के पट्टू उर्फ समीर अपने साथियों अंशु, शिब्बू, रुस्तम, ओमकार और अविनाश के साथ उसके घर के बाहर पहुंचा। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू हुई। फरियादी के मना करने पर आरोपियों ने घर के बाहर पड़े पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें फरियादी और उसकी भाभी प्रिंसी को चोटें आईं।आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गए और फरियादी की भाभी नम्रता के पेट में लात मारकर उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर मोहल्ले और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बस स्टैंड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपू कुशवाहा को आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपियों में हरिजन बस्ती निवासी अविनाश चुहटेल, निवासी हरिजन बस्ती, अंशु चुहटेल, ऋतिक उर्फ रुस्तम वाल्मीकि पट्टू उर्फ समीर, शिब्बू उर्फ करन वाल्मीकि, ओमकार को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर नियमानुसार अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप पुलिस अधीक्षक, अजाक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय, बस स्टैंड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपू कुशवाहा, सहायक उपनिरीक्षक दीपेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक मनोज पटेल और नीरज तिवारी तथा आरक्षक सतेन्द्र पटेल और आशीष पटेल की भूमिका रही।
मारपीट करने के आरोप में 6 गिरफ्तार: पुरानी रंजिश पर किया गया था हमला, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई






























































































Leave a Reply