जनमत हिन्दी। कटनी के माधवनगर में आयोजित हरे माधव बरसी मेले के अवसर पर सतगुरु साई ईश्वर शाह साहिब जी कटनी पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर दीप प्रज्ज्वलन के बाद वे स्टेशन के समीप स्थित समाजसेवी सुनील हसीजा के प्रतिष्ठान साई कृपा ट्रांसपोर्ट पहुंचे, जहां बैंड-बाजों के साथ उनका स्वागत किया गया।
सतगुरु साई ईश्वर शाह साहिब जी के आगमन पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। उन्होंने उपस्थित शिष्यों और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत कर अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंदूलाल जादवानी, पार्षद अवकाश जायसवाल, रौनक खंडेलवाल, पार्षद मुसुफ बिट्टू अहमद, सुनील हसीजा, रूपेश खूबचंदानी, कालू तनवानी, प्रकाश हसीजा, दीपक गुमास्ता, संजय खूबचंदानी, जय पोपटानी, कृष हसीजा, कमल हसीजा, सोनू मोटवानी और सुरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हरे माधव बरसी मेले को लेकर उत्साह: सतगुरु साई ईश्वर शाह साहिब जी का आगमन, साई कृपा ट्रांसपोर्ट पर हुआ स्वागत

































































































Leave a Reply