भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित: विमल, संगीता और सहित छह जिला उपाध्यक्ष नियुक्त; राकेश और इंद्रकुमार को महामंत्री की

जनमत हिन्दी। कटनी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू ने जिला पदाधिकारियों और 26 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खेडलवाल और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देशानुसार तथा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन के मार्गदर्शन और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ‘टंडन’ की सहमति से नियुक्तियां की गई हैं।

जिला उपाध्यक्ष के रूप में विमल साहू, संगीता जायसवाल, नारायण पटेल, सुमित जायसवाल, प्रशांत मालवीय और अश्वनी पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री राकेश यादव और इंद्रकुमार पटेल बनाए गए हैं। जिला मंत्री के रूप में रामसहाय साहू, विजय राय, मिल्लू चक्रवर्ती, मदन जायसवाल, आशीष निषाद और योगेश चौरसिया नियुक्त किए गए हैं।

राज विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, शुभम चक्रवर्ती को कार्यालय मंत्री और अभिषेक विश्वकर्मा को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। विकास बर्मन को मीडिया प्रभारी और अमित साहू को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। रमाकांत बॉबी सोनी को नीति एवं शोध प्रभारी तथा राकेश रजक को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार प्रभारी हरि साहू और सह प्रभारी रोहित सोनी बनाए गए हैं। मौसम विश्वकर्मा को आईटी सेल प्रभारी और संतोष पटेल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल बर्मन को लाभार्थी प्रमुख, राकेश चक्रवर्ती (एनकेजे) को सामाजिक संपर्क प्रमुख, राहुल सराफ को मन की बात जिला प्रभारी और आशीष विश्वकर्मा को मन की बात जिला सह प्रभारी बनाया गया है।

26 मंडल अध्यक्षों की घोषणा

मोर्चा के मंडल अध्यक्षों में बड़वारा से महेन्द्र कचेर, देवरी हटाई से सुरेन्द्र राय, विलायतकलां से लल्लू प्रसाद विश्वकर्मा, ढीमरखेड़ा से अनिल जायसवाल, पान उमरिया से संदीप राममिलन सोनी, सिलौंडी से राजेश पटेल, कैमोर से आशीष सोनी, कांटी से आयुष केवट और विजयराघवगढ़ से अनिल कुमार पटेल को जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह सिंगौड़ी से रामरशील सिंह बरगाही, बरही से राजकुमार ताम्रकार, पिपरिया कलां से भुवनेश्वर विश्वकर्मा, खितौली से दुर्गा कुशवाहा, मुड़वारा से निर्भय पटेल, पं. दीनदयाल से लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, न्यू कटनी से कमलेश यादव, माधवनगर से सुरेश यादव और कटनी ग्रामीण से राम पटेल मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं।

निवार से लालजी पटेल, रीठी से चरणदास लोधी, देवगांव से वीरेन्द्र यादव, बिलहरी से महेन्द्र बर्मन, स्लीमनाबाद से रामजी कुशवाहा, बहोरीबंद से राजेन्द्र साहू, बाकल से अमर यादव और कुंआ से राजभान पटेल को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *