कटनी में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी: कई इलाकों में 6 घंटे तक बंद रहेगी बिजली, सुबह 10 बजे से शुरू होगा मेंटेनेंस

जनमत हिन्दी, कटनी। त्योहारों के सीजन में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सोमवार, 2 नवंबर को शहर के दो प्रमुख फीडरों पर संधारण कार्य करेगी। इसके चलते सिटी-5 और सिटी-6 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। कार्यपालन यंत्री मुकेश महोबे ने बताया कि सिटी-5 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक यानी तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। वहीं, सिटी-6 फीडर पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक छह घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। संधारण कार्य से पहरुआ, कुठला, पन्ना मोड़, अहमद नगर, शिवाजी नगर, नदीपार, आधारकाप और नई बस्ती सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।विद्युत वितरण कंपनी ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम और उपकरणों की चार्जिंग निर्धारित समय से पहले पूरी कर लें। विभाग के मुताबिक, संधारण कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *