जनमत हिन्दी। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ‘मेरी आंगनवाड़ी मेरी जिम्मेदारी’ थीम पर आंगनवाड़ी केंद्र मड़ई, परियोजना मुड़वारा, सेक्टर मुड़वारा-3 में समुदाय आधारित पोषण जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साध्वी जन कल्याण समिति द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को ड्रेस वितरित की गई। ड्रेस मिलने पर बच्चों में खुशी और उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान साध्वी जन कल्याण समिति की साध्वी जन निगम ने संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आसपास आसानी से उपलब्ध खाद्य सामग्री जैसे मूंग दाल, चना, विभिन्न दालें, मोटे अनाज, चुकंदर और पालक आदि को भोजन में शामिल कर पौष्टिक आहार तैयार किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि इन खाद्य पदार्थों में आवश्यक पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं। भोजन में विविधता लाने और उपलब्ध स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही पोषण माह का प्रमुख उद्देश्य है।कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पारस जैन की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों के घर तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधि प्रत्येक ग्राम में जाकर स्कूल, आंगनवाड़ी एवं पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता निभाएंगे।साध्वी जन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा बच्चों को ड्रेस वितरित किए जाने से केंद्र में खुशी का माहौल रहा। एक जैसी ड्रेस में बच्चों की एकरूपता देखकर उपस्थितजनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।रेखा तिवारी ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रूपा बर्मन द्वारा समय-समय पर केंद्र में शासन की योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों का नियमित रूप से संचालन किया जाता है।कार्यक्रम में राखी तिवारी, विनीता तिवारी, रक्षा तिवारी, अरवी तिवारी, नित्या तिवारी, आरव तिवारी सहित उनके परिजन और अन्य उपस्थित रहे।
‘मेरी आंगनवाड़ी मेरी जिम्मेदारी’: राष्ट्रीय पोषण माह में बच्चों को बांटी ड्रेस, स्थानीय खाद्य पदार्थों से पौष्टिक आहार का दिया संदेश

































































































Leave a Reply