जनमत हिन्दी। कटनी में इस वर्ष कजलिया पर्व 29 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के गाटरघाट एवं मेला स्थल पर पहुंचने को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गाटरघाट पहुंचकर घाट और मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए पहुंच मार्ग एवं मेला स्थल पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पर्व के दौरान रात्रि के समय भी नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मेला स्थल और घाट परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा एकत्रीकरण की समुचित व्यवस्था करने तथा नागरिकों के लिए स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही घाट एवं मेला स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग में मौजूद गड्ढों को मोटरेबल कराकर आवागमन सुगम और सुरक्षित बनाने के निर्देश भी दिए। महापौर ने कहा कि कजलिया पर्व शहर की महत्वपूर्ण परंपरा एवं आस्था से जुड़ा आयोजन है। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक और श्रद्धालु घाटों और मेला स्थल पर पहुंचते हैं, इसलिए निगम द्वारा स्वच्छता, प्रकाश, सड़क और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महापौर श्रीमती सूरी ने कजलिया पर्व के दौरान शहरवासियों और श्रद्धालुओं से घाटों, मेला स्थल एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पर्व कि नागरिक कचरा इधर-उधर नहीं फेंकें, निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें और घाटों को स्वच्छ और साफ रखने में अपना योगदान दें।
कजलिया मेला स्थल का महापौर ने किया निरीक्षण: पर्याप्त प्रकाश और सफाई के दिए निर्देश, मेला स्थल तक रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था
































































































Leave a Reply