जनमत हिन्दी। कटनी जिले के कैमोर निवासी अधिवक्ता और समाजसेवी ब्रम्हमूर्ति तिवारी ने विजयराघवगढ़ एसडीएम को शिकायत कर कैमोर स्थित एवरेस्ट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के प्रवेश द्वार के सामने सार्वजनिक मार्ग पर जलभराव होने और गड्ढों की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में कहा गया है कि क्षेत्र में आम नागरिकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सार्वजनिक मार्ग की वर्तमान स्थिति से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित है। एवरेस्ट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैमोर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित सार्वजनिक मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जहां वर्षा के दौरान बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है और मार्ग पर कीचड़, जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है। मार्ग पर भारी मात्रा में पानी जमा है और मार्ग का पर्याप्त हिस्सा गड्ढों, कीचड़ से प्रभावित है। ऐसी स्थिति में पैदल यात्रियों, दोपहिया वाहन चालकों, चारपहिया वाहनों और औद्योगिक प्रतिष्ठान में आने-जाने वाले कर्मचारियों को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण मार्ग के वास्तविक गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन दुर्घटना और व्यक्तियों के गिरने की गंभीर संभावना बनी रहती है।विशेष रूप से रात्रि के समय यह स्थिति अत्यंत खतरनाक हो जाती है। इसके अलावा जमा हुआ दूषित पानी लंबे समय तक रहने से मच्छरों की उत्पत्ति, दुर्गंध और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है। सार्वजनिक मार्ग पर जलभराव, गड्ढे, कीचड़ और जल निकासी की अव्यवस्था के कारण आम जनता को लगातार परेशान हो रही है। शिकायत के बाद एसडीएम ने कंपनी से नोटिस जारी कर 19 सितंबर तक जवाब मांगा है।
जलभराव और गड्ढों से बेहाल राहगीर: अधिवक्ता ने एसडीएम से की शिकायत, नोटिस जारी कर तलब किया जवाब



































































































Leave a Reply