भाजपा के फैसले पर कांग्रेस का हमला: बीजेपी नेता हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध, फूंका पुतला

जनमत हिन्दी, कटनी, 30 अक्टूबर। हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर ने शुक्रवार को पुरानी कचहरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। स्टेट बैंक के पास हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरी का पुतला दहन कर भाजपा के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन में सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता, नैतिकता और जवाबदेही का मुद्दा उठाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि राजनीतिक पदों पर नियुक्तियों और महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर जनता को सवाल पूछने का अधिकार है।

जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर के अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि भाजपा के इस फैसले से कई सवाल खड़े होते हैं। सार्वजनिक जीवन में पद और प्रतिष्ठा के साथ नैतिकता और जवाबदेही भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनभावनाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर समझौता नहीं करेगी।

शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश की अस्मिता, सम्मान और जनता के विश्वास से जुड़े विषयों पर कांग्रेस अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने भाजपा से जनता के सवालों का जवाब देने की मांग की। साथ ही कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। शुक्ला ने संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के संघर्ष को कांग्रेस की ताकत बताया।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला के अलावा हरिशंकर शुक्ला, रजनी वर्मा, जालेम यादव, अरुण, मामा कनोजिया, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, इजरायल खान, आनंद पटेल, गुड्डू द्विवेदी, बुद्धि महाराज, मनोज गुप्ता, गुलाम जाफर, विजय मंगल चौधरी, कमलेश यादव, अहमद कुरैशी, कपिल रजक, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, रवि जायसवाल, अभय खरे, अभिषेक शिवहरे, विजय चांदवानी, संदीप यादव, रमेश अहिरवार, शुभम सोनखरे, रूपा तिवारी, ऋषभ पटेल, प्रशांत पांडे, अखिलेश मिश्रा, अजय वर्मा, अशोक बहरानी, विनोद अहिरवार, शेखर खत्री, कपिल छातवानी, सुरेखा पाठक और हर्षित मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *