जनमत हिन्दी। कटनी जिले में अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कटनी पुलिस ने विगत रात्रि विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान 29 स्थायी वारंटी और 84 गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 178 आरोपियों को पकड़ा गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 28 चालकों के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने वांछित अपराधियों की तलाश के साथ अवैध हथियार और शराब के खिलाफ कार्रवाई की। गुंडा सूची में शामिल बदमाशों और निगरानी बदमाशों के घरों पर भी दबिश देकर उनकी जांच की गई।
वारंटियों की धरपकड़ और बदमाशों की जांच
अभियान के दौरान विभिन्न न्यायालयों से जारी प्रकरणों में 29 स्थायी वारंटी और 84 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 50 गुंडा बदमाशों और 46 निगरानी बदमाशों के घर पहुंचकर उनकी जांच की। इसके अलावा जिला बदर किए गए तीन बदमाशों को भी चेक किया गया। पुलिस ने 27 जमानती वारंट तामील किए। इसके साथ ही 38 समंस की तामीली भी की गई।
शराब, जुआ और अवैध हथियार पर कार्रवाई
अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के मामलों में 20 प्रकरण दर्ज कर 20 आरोपियों से अवैध शराब जब्त की गई। सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 28 चालकों के खिलाफ धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जुआ-सट्टा एक्ट के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि अवैध हथियार मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया।
शांति व्यवस्था के लिए 60 लोगों पर कार्रवाई
पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 170 बीएनएसएस के तहत पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, धारा 126 और 135 बीएनएसएस के तहत 55 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
रात्रि में आने-जाने वाले 25 मुसाफिरों की जांच कर उनका विवरण रजिस्टर में दर्ज किया गया। इस दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड और चौराहों पर पुलिस ने गश्त की। होटल, ढाबों और धर्मशालाओं की भी जांच की गई। वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई।






























































































Leave a Reply