जनमत हिन्दी: नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शहरवासियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शहरवासियों द्वारा पेंशन, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल सहित नगर निगम से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए गए। महापौर ने आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर नागरिकों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना जनसुनवाई का प्रमुख उद्देश्य है। नगर निगम द्वारा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की मॉनिटरिंग भी की जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि नगर निगम और नागरिकों के बीच सीधा संवाद शहर की व्यवस्था को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
महापौर ने किया सीधा संवाद: शहरवासियों की सुनी समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश

































































































Leave a Reply