जनमत हिन्दी। भोपाल स्थित सिंधु भवन ट्रस्ट के सभागार में मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में कटनी जिले के प्रतिनिधिमंडल ने सहभागिता की। प्रतिनिधिमंडल ने सिंधी समाज की जायज मांगों से अतिथियों को अवगत कराया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहे। सम्मेलन में इंदौर के सांसद शकंर लालवानी, विधायक भगवानदास सबनानी और जबलपुर केंट के विधायक अशोक रोहाणी भी उपस्थित रहे। उन्होंने सिंधी समाज की समस्याओं को सुना। इस दौरान माधवनगर के सिंधी विस्थापित परिवारों के काफी समय से लंबित मालिकाना हक के मामले का अतिशीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया। समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने बताया कि कटनी के प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ समाजसेवी झम्मटमल ठारवानी, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंदूलाल जादवानी, समाजसेवी प्रकाश आहूजा, गोविंद सचदेवा, खियल चावला, निरंजन पंजवानी, साजन दास सचदेवा, पार्षद श्याम पंजवानी, उद्योगपति प्रेम बत्रा, सुरेश केसवानी, राजकुमार रोहरा, संजय खूबचंदानी, अमर पुरुस्वानी, अशोक गंगवानी, डॉ. प्रेम जसूजा, पार्षद गोविंद चावला, राहुल होतवानी, रवि प्रथ्यानी, भावेश ठारवानी आदि उपस्थित रहे।सम्मेलन का आयोजन सिंधुरत्न वरिष्ठ समाजसेवी ट्रस्ट के संस्थापक ईश्वरदास झामनानी, अध्यक्ष राजेंद्र मनवानी, सचिव महेश ठारवानी, सहसचिव हरीश ज्ञानचन्दानी, कविता इसरानी, श्याम कुमार चंदनानी, मनोज राजानी आदि के सानिध्य में संपन्न हुई।
सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्रीसम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंधी समाज की जीवटता, कर्मठता और अपने स्वभाव से सबका दिल जीतने की क्षमता प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज का पिछला अस्सी वर्ष का समय कठिनाइयों और संघर्ष से भरा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज ने विभाजन की विभीषिका झेली और जन्मभूमि, घर तथा कारोबार छोड़ा, लेकिन समाज बंधुओं का हौसला, धर्म और संस्कार कभी नहीं छूटे। चुनौतियों को अवसर में बदलकर अपनी पहचान और गौरव बनाए रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व है।उन्होंने कहा कि सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवर राम और शहीद हेमू कलानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने अपना वादा निभाया है।
युवा पीढ़ी आगे आकर करे नेतृत्व : प्रेम बत्रासम्मेलन में शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रेम बत्रा ने सिंधी सम्मेलन के लिए मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट को साधुवाद दिया। उन्होंने युवा वर्ग से आगे आकर नेतृत्व करने का आह्वान किया। प्रेम बत्रा ने वर्तमान समय की आवश्यकताओं को देखते हुए बुजुर्ग जनों से युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन देने और उसे आगे बढ़ाने की प्रेरणा देने की अपील की।

































































































Leave a Reply