मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: शक्कर, पेट्रोल, गैस और बिजली के बढ़े दामों पर सरकार को घेरा, भाजपा पर जनविरोधी होने का लगाया आरोप

जनमत हिन्दी। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस गुरुवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया गया। इसी तारतम्य में कटनी जिला मुख्यालय सहित जिले सभी ब्लाक में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर की बढ़ती कीमत, पेट्रोल-गैस के दाम और बिजली की दरों को लेकर विरोध जताया है। आंदोलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर किया गया था। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक घंटाघर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर बांटकर विरोध जताया। साथ ही इस मौके पर कांग्रेस द्वारा 10 रुपए प्रति किलो शक्कर बेचीं और घरेलू गैस सिलेंडर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे आम लोगों की बढ़ती महंगाई का प्रतीक बताया। कांग्रेस का कहना है कि शक्कर के बढ़ते दाम का असर त्योहारों के दौरान परिवारों के बजट पर पड़ेगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने दावा किया कि शक्कर के दाम में 30 से 35 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के बाद गणेश चतुर्थी, श्राद्ध पक्ष, नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे त्योहार आने हैं। ऐसे में महंगी शक्कर का सीधा असर आम परिवारों की रसोई पर पड़ेगा। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और बिजली की बढ़ी दरों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कांगे्रस पार्टी का आरोप है कि एथेनॉल मिश्रण से वाहनों का माइलेज प्रभावित होता है और वाहन चालकों का खर्च बढ़ता है। वहीं बिजली की बढ़ी दरों और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर कांग्रेस का कहना है कि इससे आम परिवारों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रभारी मनु मिश्रा, मिलकर विधानसभा प्रभारी ओमकार सिंह दुर्गेश पटेल, पूर्व विधायक बसंत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह, विजय पटेल, जालिम यादव चोखे भाईजान, अजय जैसवानी, राजेश जाटव, सुशील जायसवाल, जा$फर, अजय खटीक, इज़राइल, प्रेम बत्रा, नारायण निषाद, मजीद खान, रजनी वर्मा, मंगल सिंह, मनोज गुप्ता, बसंत द्विवेदी, मेवालाल पटेल, देवीदीन गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, संजू गुप्ता, हर्षित मिश्रा राम था, श्याम यादव इश्तियाक अहमद, मंजू निषाद सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *