ज्वेलरी दुकान में चोरी का खुलासा: नरसिंहपुर कि तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी के सोने के जेवर बरामद

जनमत हिन्दी। ज्वेलरी के दुकान में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी किए गए आभूषण का बरामद कर लिया गया है। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिला रघुवंशी ने बताया कि सिलौड़ी निवासी अमित प्रसाद सोनी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एक अगस्त को वह ग्राम सिलौड़ी स्थित अपनी ज्वेलरी दुकान पर ग्राहकों को सोने के जेवर दिखा रहा था। दुकान पर काफी भीड़-भाड़ थी। इसी दौरान तीन महिलाएं दुकान पर आईं और जेवर देखने लगीं। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं द्वारा करीब 1 लाख 52 हजार कीमत के सोने के जेवर चोरी कर लिए गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर नरसिंहपुर जिले की निवासी सुमन उर्फ रोशनी सिलावट, लक्ष्मी उर्फ नेहा चौधरी, तरूणा उर्फ तनू चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों महिलाओं द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।आरोपियों से चोरी किए गए सोने के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। कार्रवाई में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी, एसआई अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक धर्मवीर सिंह, रामसेवक विश्वकर्मा महिला आरक्षक शिवानी पटेल की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *