कटनी में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: बूथ से लेकर ब्लॉक तक संगठन मजबूत करने पर जोर, जनहित के मुद्दों पर फोकस

जनमत हिन्दी। कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत कटनी जिला कांग्रेस शहर कांग्रेस के सभी ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और मंडलम अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सत्र गुरुवार को भी जारी रहा है।दूसरे दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले, प्रमिल मित्रा सहित, निर्वाचन प्रभारी ललित सेन अन्य वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं मंडलम अध्यक्षों को विस्तार से ग्रामीण, शहर स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जन हितैषी मुद्दों को लेकर आम जनता तक पहुंचने की बात कही। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय ध्वज फहराकर वंदे मातरम गीत गायन की गया था‌। संगठन सृजन के दूसरे दिन गुरुवार को अपने निर्धारित समय से ठीक 10 बजे शुरू कर दिया गया था।सत्र की शुरुआत मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार द्वारा सबसे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। जबकि दूसरे सत्र की शुरुआत मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा की गई जिसके पश्चात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी द्वारा की गई थी। प्रशिक्षण शिविर कार्यकम शुभारंभ 5 अगस्त से को शहर के एक निजी संस्थान में शुरू कर दिया गया है‌। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हर विषय के प्रवक्ता के व्यवस्था की गई थी।साथ ही प्रशिक्षण शिविर में मंडलम् अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष , नगर पंचायत अध्यक्ष को प्रशिक्षण दिया जा रहा है , जिनके लिए प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह,शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला प्रभारी मनु मिश्रा विधानसभा प्रभारी ओमकार सिंह, मयंक त्रिपाठी त्रिपाठी, दुर्गेश पटेल सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *