संगठन को धार देने मैदान में उतरी कांग्रेस: दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी

जनमत हिन्दी। कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत शहर कांग्रेस  के सभी ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और मंडलम अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ बुधवार से किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हर विषय के प्रवक्ता के व्यवस्था की गई है, साथ ही प्रशिक्षण शिविर में मंडलम् अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष को प्रशिक्षण   दिया जा रहा है, जिनके लिए प्रशिक्षण रखा गया है ।  अन्य लोगों का प्रशिक्षण अलग से रखा जाएगा है, प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित समय के साथ ठीक 11 बजे शुरू कर दिया गया था। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ देश के महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान के निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ प्रशिक्षण के प्रभारी पूर्व सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र जोशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह, शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला प्रभारी मनु मिश्रा विधानसभा सभा प्रभारी बीरेंद्र चौबे, जिला संगठन महामंत्री जितेन्द्र सिंह, प्रेम बत्रा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल की उपस्थित रहे। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे ंप्रशिक्षक महेंद्र जोशी, प्रमिल मित्रा, राहुल राज, आंनद जाट द्वारा ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं मंडलम अध्यक्षों को विस्तार से पार्टी की रीति नीतियों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया।
 गुरुवार को प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *