जनमत हिन्दी। हल्की बारिश ने कटनी रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की व्यवस्थाओं और रख-रखाव के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। स्टेशन से आई तस्वीरों में छत से लगातार बारिश का पानी टपकता दिखाई दे रहा है। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बैठने के लिए बनाए गए ग्रेनाइट सीटिंग एरिया और खंभों के पास पानी टपकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्लेटफॉर्म के बैठने वाले हिस्से में छत से लगातार पानी गिरता रहा, जिससे यात्रियों का वहां बैठना असंभव हो गया। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के सामने बारिश से बचने के लिए बैठने या खड़े होने की जगह को लेकर परेशानी की स्थिति बनी रही।
ओवरब्रिज की सीढ़ियों के पास भी ऊपर से पानी गिरता रहा। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के आने-जाने वाले रास्तों पर भी पानी तेजी से गिरता दिखाई दिया।
बिजली के खंभों और बोर्ड्स के पास पानी टपकने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे प्रशासन जल्द से जल्द छत के लीकेज की मरम्मत कराए, ताकि यात्रियों को इस अव्यवस्था से राहत मिल सके।


































































































Leave a Reply