जनमत हिन्दी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में होगी। इस दौरान रक्तदान शिविर के साथ शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता सहित जनभागीदारी के विभिन्न कार्यक्रम होंगे। अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी देने के लिए सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें मध्यप्रदेश सरकार के वन और पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने अभियान के कार्यक्रमों और उसकी पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी दी। पत्रकार वार्ता की प्रस्तावना कटनी के भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने रखी। राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवा यात्रा प्रारंभ की थी। 7 अक्टूबर को उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को देखते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियानÓ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान का पहला दिन 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीयाÓ कार्यक्रम आयोजित होगा। अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारतÓ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जनभागीदारी से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी होंगे। राज्यमंत्री के अनुसार अभियान के तहत नमो सेवा, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा सेतु अभियान और सुशासन संवाद जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान को विभिन्न स्तरों तक पहुंचाने की योजना है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान को कटनी जिले में बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासÓ के मंत्र को आगे बढ़ाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अभियान के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में जनभागीदारी पर जोर दिया। पत्रकार वार्ता में महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन, जिला सह मीडिया प्रभारी मयंक गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पारस जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष उमेंद्र अहिरवार सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान: जनभागीदारी बढ़ाने की तैयारी, कटनी में बूथ स्तर तक पहुंचेगा अभियान

































































































Leave a Reply