जनमत हिन्दी। 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर कटनी के विजयराघवगढ़ के विभिन्न महाविद्यालयों में युवा कांग्रेस ने छात्र-छात्राओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। आदरणीय राहुल गांधी जी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
जनसंपर्क के दौरान महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। युवाओं को इंदौर में होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूरे प्रदेश में Gen-Z युवाओं के बीच “छात्रों की गूंज” को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। पेपर लीक, शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण, बेरोजगारी तथा KG से PG तक मुफ्त शिक्षा जैसे छात्रहित के मुद्दों को लेकर युवा अपनी आवाज उठाने की तैयारी कर रहे हैं।
दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि आज का Gen-Z युवा अपने भविष्य को लेकर सजग और जागरूक है। उनके अनुसार, पेपर लीक और शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण ने छात्रों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी की हैं। राहुल गांधी जी ने छात्रों की आवाज को मंच देने का आह्वान किया है, जिसका असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में छात्रों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि युवा अपने अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए आवाज बुलंद करना चाहता है। 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों की यह आवाज और मजबूती से गूंजेगी।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने कहा कि छात्रों की समस्याएं केवल छात्रों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश के भविष्य से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा के खिलाफ युवाओं से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि विजयराघवगढ़ के छात्रों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है और इससे 19 सितंबर को इंदौर में युवाओं की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि “छात्रों की गूंज” कॉलेज-कॉलेज तक पहुंच रही है। उन्होंने KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, पेपर लीक पर रोक और शिक्षा के व्यापारीकरण के खिलाफ छात्रों से आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विजयराघवगढ़ के छात्र भी बड़ी संख्या में इंदौर पहुंचकर अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में 19 सितंबर को इंदौर पहुंचकर “छात्रों की गूंज” को मजबूत बनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष यु.का शुभम साहू, शुभम शर्मा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राजन साहू, अवध यादव, सौरभ पांडेय, अखिलेश द्विवेदी, विकास सिंह, अभिषेक दुबे, वैभव सिंह बघेल, अमन तिवारी, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

































































































Leave a Reply