जनमत हिन्दी। कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बिना नंबर की कार से काफी मात्रा में शराब जब्त की है। इस मामले में पु़लिस ने एक युवक को पकड़ा है, जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि दो अगस्त को
पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बाबाघाट के पास नई रेलवे लाइन पुल के नीचे एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा वाहन की जांच किए जाने पर उसमें बैठे युवक ने बताया बिक वह आधारकाप निवासी करण पिता शंकर लाल निषाद है। कार के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका और घबराकर वहां से जाने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर कार की डिग्गी की तलाशी ली गई, जहां खाकी रंग के 10 कार्टून रखे मिले। प्रत्येक कार्टून में 180 एमएल के 50-50 पाव देशी मसाला शराब पाए गए। कुल 500 पाव अवैध देशी शराब जब्त की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 हजार रूपए आंकी गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी करण निषाद ने बताया कि उक्त शराब भट्टा मोहल्ला निवासी गणेश निषाद के कहने पर दुर्गा चौक स्थित शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान के पीछे से दुकान की देखरेख करने वाले मनोज शिवहरे उर्फ मामा से लेकर वाहन में रखवाई गई थी, उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के लिए कहा गया था। पता स्पष्ट नहीं होने के कारण वह बाबाघाट के पास सड़क किनारे खड़ा होकर इंतजार कर रहा था। पुलिस ने दर्ज किए गए बयानों के आधार पर करण निषाद के अलावा गणेश निषाद और मनोज शिवहरे उर्फ मामा के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपी गणेश निषाद और मनोज शिवहरे उर्फ मामा की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने बताया जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 55 हजार रूपए है, और कार की कीमत लगभग दस लाख रूपए आंकी गई है। कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस टीम लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में की गई है। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र तिवारी, उमेश सिंह, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन और अजीत सिंह की भूमिका रही।
शराब तस्करी पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा: एक आरोपी गिरफ्तार, दुर्गा चौक शराब दुकान से भेजी गई थी शराब


































































































Leave a Reply