जनमत हिन्दी। भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के कटनी जिला अध्यक्ष पद पर पारस जैन की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने पारस जैन को भाजपा युवा मोर्चा कटनी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। पारस जैन की नियुक्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन सहित जिले के चारों विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पाण्डेय और धीरेन्द्र सिंह ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी की हैं। उनकी नियुक्ति पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, परिवारजनों एवं मित्रगणों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए पारस जैन के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
पारस जैन पर भाजपा ने जताया भरोसा: भाजयुमो जिलाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
































































































Leave a Reply