त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट: शहर में निकाला फ्लैग मार्च, व्यवस्था को मजबूत रखने पर जोर

जनमत हिन्दी। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च शुरू किया। फ्लैग मार्च की शुरुआत कोतवाली थाना परिसर से हुई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शहर में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस के अनुसार आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। कोतवाली थाना परिसर से शुरू हुआ फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया। पुलिस के अुनसार त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। फ्लैग मार्च इसी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *