जनमत हिन्दी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटनी के जिला जनसम्पर्क कार्यालय में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला जनसम्पर्क अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान का गायन किया। इस अवसर पर कार्यालयीन कर्मचारी संचार सहायक आकाश गुप्ता, सहायक ग्रेड तीन महताब हुसैन, लालजी शर्मा, अमित नाहर, मथुरा नामदेव, योगेश दुबे उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व को स्मरण किया और देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जनसंपर्क अधिकारी ने कार्यालय में फहराया तिरंगा: देश की एकता और अखंडता के प्रति व्यक्त की प्रतिबद्धता


































































































Leave a Reply