9 अगस्त को आस्था का सैलाब: बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे, निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा

जनमत हिन्दी। पवित्र श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का क्रम अनवरत जारी है। शिवालयों, घरों में शिवार्चन हो रहे हैं। विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पड़खुरी सलैया स्थित प्रसिद्ध नील कंठेश्वर धाम में विविध धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम सलैया पड़ खुरी तक विशाल कांवड़ यात्रा 9 अगस्त को निकाली जाएगी। भगवान भोलेनाथ की भक्ति में समूचा क्षेत्र सराबोर रहेगा उर हर हर महादेव के जयकारे गुंजायमान होंगे। बाबू रंजन ग्रोवर ने आयोजन से पूर्व बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया और कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि इस कांवड़ यात्रा में जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। भगवान भोलेनाथ के प्रसिद्ध मंदिर नील कंठेश्वर धाम में श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। यहां कांवड़ यात्रा के समापन उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। बाबू रंजन ग्रोवर, उनके परिवार और समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करें। गौरतलब है कि नीलकंठेश्वर धाम में वर्ष भर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, कार्यक्रमों में काफी संख्या में श्रद्धालू शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *