जनमत हिन्दी। कटनी जिले के माधवनगर थाना अंतर्गत शांतिनगर गेट के पास से पुलिस ने दो युवकों को शराब का अवैध रूप से परिवहन करने के आरोप में पकड़ा है। आरोपी युवकों से पुलिस ने चार पेटी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 24 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक दो पहिया वाहन से अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर रवाना हुइ। पुलिस टीम ने शांतिनगर गेट के पास घेराबंदी करते हुए दो पहिया वाहन में सवार दो युवकों को पकड़ा। पुलिस ने टीम ने दो पहिया वाहन से करीब चार पेटी शराब जब्त की है। शराब का अवैध रूप से तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने माधवनगर क्षेत्र निवासी हर्षित उर्फ हर्ष गंगवानी और मंथन जेतवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हर्षित ने पुलिस को बताया कि वह गगन लोहानी नामक युवक के कहने पर शराब ले जा रहा था। जिसकी तलाश भी पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में माधवनगर थाना प्रभारी शैनेन्द्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, पवन सिंह, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह की भूमिका रही।
चार पेटी शराब सहित दो गिरफ्तार: माधवनगर पुलिस ने शांतिनगर गेट के पास से पकड़ा, 24 हजार की शराब जब्त


































































































Leave a Reply