‘जनता ने अहंकार को हराया’: कांग्रेस की निर्णायक जीत, नेता बोले—जनविरोधी नीतियों को मिला जवाब

जनमत हिन्दी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक और निर्णायक विजय पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हर्षोल्लास के साथ विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इसे जनता के विश्वास, लोकतंत्र और जनसेवा की राजनीति की जीत बताते हुए दतिया की जागरूक जनता, कांग्रेस नेतृत्व एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। जिला कांग्रेस कमेटी के कटनी के शहर अध्यक्ष अधिवक्ता अमित शुक्ला ने कहा कि दतिया की जनता ने अहंकार, जनविरोधी नीतियों और झूठे वादों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देते हुए कांग्रेस की जनहितकारी सोच, विकास की राजनीति और संविधान के प्रति अपनी आस्था पर विश्वास व्यक्त किया है। यह जीत आमजन की आकांक्षाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा कांग्रेस के निरंतर जनसंघर्ष की विजय है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश पूरे प्रदेश में सकारात्मक बदलाव का स्पष्ट संदेश देता है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम मध्यप्रदेश की राजनीति में परिवर्तन का संकेत है। किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और समाज के प्रत्येक वर्ग ने कांग्रेस की जनसेवा, जवाबदेही और विकास की विचारधारा को अपना समर्थन दिया है। यह विजय कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता की निष्ठा, समर्पण और अथक परिश्रम का सम्मान है तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में कांग्रेसजनों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज, आकर्षक आतिशबाजी एवं पटाखे फोड़कर हर्षोल्लास के साथ विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएँ दीं और इस ऐतिहासिक जीत को जनता के अटूट विश्वास, लोकतंत्र तथा जनसेवा की राजनीति की विजय बताते हुए दतिया की जागरूक जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रेम बत्रा, राजा जगवानी, रजनी वर्मा, अंशु मिश्रा, मोसुफ अहमद बिट्टू, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, मंगल सिंह, मुन्ना कुशवाहा, माया चौधरी, रूपा तिवारी, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, शशि शेखर भारद्वाज, नारायण निषाद, गुलाम जाफर, प्रशांत जायसवाल, भूपेश जायसवाल, राकेश गुड्डू द्विवेदी, संदीप यादव, इजरायल खान, शशांक गुप्ता, अजय खटीक, जार्ज डेविड, रॉबिन पीटर, रमेश अहिरवार, अजय कोल, घनश्याम पटेल, दुर्गावती कोल, कल्पना पाठक, विजय मंगल चौधरी, प्रशांत पांडे, इरशाद खान, सुशील जायसवाल, राजमणि तिवारी, सुरेन्द्र राणा, इमरान खान, दिलदार खान, हर्षित मिश्रा एवं साहिल नामदेव उपस्थित रहे। अंत में सभी कांग्रेसजनों ने प्रदेश में जनसेवा, सामाजिक न्याय एवं विकास के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया तथा दतिया की जनता के प्रति पुनः आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *