कटनी में पुलिस विभाग में सर्जरी: माधवनगर, बड़वारा, बहोरीबंद और स्लीमनाबाद थानों के प्रभारी बदले, देर शाम जारी हुए आदेश

जनमत हिन्दी। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सोमवार देर शाम जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए चार थाना प्रभारियों सहित एक चौकी प्रभारी की पदस्थापना में बदलाव किया है।माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर शैलेन्द्र यादव को माधवनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। बड़वारा थाने की जिम्मेदारी बिलहरी चौकी में पदस्थ सुयश पांडे को सौंपी गई है, जबकि बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल को माधवनगर थाने में पदस्थ किया गया है।इसी तरह बहोरीबंद थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा को स्लीमनाबाद थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश सुमन को बहोरीबंद थाने की कमान सौंपी गई है। माधवनगर थाने में पदस्थ नवीन नामदेव को बिलहरी चौकी प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *