जनमत हिन्दी। कटनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को आधा दर्जन चाकू सहित पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि एसपी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के लिए होटल, लॉज, ढाबे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों की प्रभावी चैकिंग, पूछताछ के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडेय द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल, लॉज और ढाबों में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही थाना क्षेत्र के शैडो एरियाऔर सूनसान स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ और तलाशी की गई। विशेष चैकिंग के दौरान थाना मोबाइल वाहन द्वारा खिरहनी फाटक क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान खिरहनी फाटक रेलवे पुलिया के पास दो संदिग्ध युवक पुलिया की दीवार के पास बैठे दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा दोनों से सूनसान स्थान पर बैठने और पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछा गया, जिस पर दोनों घबराने लगे। उनका आचरण संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक युवक के कब्जे से चार धारदार चाकू, दूसरे विधिउल्लंघनकारी बालक के कब्जे से दो चाकू लिमी। पुलिस ने दोनों 6 चाकू जब्त कर ली है। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़ा गया आरोपी चंडिका नगर निवासी सत्यम विश्वकर्मा है। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडेय, एसआई कुलदीप सिह, एएसआई प्रहलाद पैकरा, आरक्षक अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य के मार्गदर्शन में की गई।
आधा दर्जन चाकू सहित दो गिरफ्तार: कोतवाली पुलिस ने दबोचा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, लॉज और ढाबों में चला विशेष चैकिंग अभियान
































































































Leave a Reply