आदिवासी और किसानों के हक लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस: पुरानी कचहरी चौराहे पर किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

जनमत हिन्दी। आदिवासी समाज के सम्मान और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर कटनी जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण और आदिवासी संगठन कांग्रेस ने पुरानी कचहरी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद जनार्दन मिश्रा के पुतले जलाए गए।कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सार्वजनिक मंच से उठाए गए सवालों पर आपत्ति जताई। वहीं, सांसद जनार्दन मिश्रा के कथित किसान विरोधी बयान के विरोध में भी पुतला दहन किया गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति, परंपराओं, संघर्ष और संवैधानिक अधिकारों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस दिवस की महत्ता पर सवाल उठाने से आदिवासी समाज की भावनाएं आहत होती हैं। नेताओं ने किसानों के हितों के विरुद्ध दिए गए बयानों का भी विरोध किया।जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अधिवक्ता अमित शुक्ला ने कहा कि आदिवासी समाज का सम्मान और किसानों के अधिकार कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। जनभावनाओं को आहत करने वाले बयानों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी।आदिवासी संगठन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय कोल ने कहा कि आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति और परंपराएं गौरवशाली विरासत हैं। इनके सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपने अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।प्रदर्शन में पूर्व विधायक बसंत सिंह, रजनी वर्मा, ओमकार सिंह टेकाम, अजय सिंह, रंजीत सिंह, तुलाराम गोटिया, प्रेम बत्रा, राजा जगवानी, जालेम यादव, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, प्रशांत जायसवाल, आनंद पटेल, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, आदित्य जैन, नारायण निषाद, मंगल सिंह, नरेंद्र राय, विजय नारायण सिंह, जॉर्ज डेविड, अदिता वर्मा, माया चौधरी, लता खरे, रुक्मिणी पांडे, कल्पना पाठक, राजकुमार कल्लू विश्वकर्मा, रमेश अहिरवार, अंशु गुप्ता, शरद खटीक, रामनरेश सिंह, राजेश निषाद, विकास निगम, श्याम गोटिया, इरशाद खान, फरीद खान, आकाश ताम्रकर, साहिल नामदेव और हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *