जनमत हिन्दी। कटनी जिले के रीठी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खम्हरिया नंबर एक में यादव समाज ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाया। धनतेरस से शुरू हुए उत्सव में कार्तिक अमावस्या पर दीपदान, छाहुर पूजन और ग्राम देवताओं की पूजा की गई। वहीं, प्रतिपदा पर गौमाता पूजन के साथ पारंपरिक वेशभूषा में ग्वालबालों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया।कार्तिक अमावस्या के दिन ग्रामीणों ने सनातन परंपरा के अनुसार सामूहिक रूप से दीपदान किया। इसके बाद मावरी और गौमाता की पूंछ के बालों से बनी रस्सी को दंड में बांधकर तैयार की गई छाहुर का पूजन किया गया। रात में ग्राम के देवी-देवताओं के स्थानों पर पूजा-अर्चना कर गांव को जगाने की परंपरा निभाई गई।प्रतिपदा के दिन ग्राम के खेरापति खुरदेव बाबा, गौरैया बाबा और अन्य प्रमुख देवी-देवताओं की सामूहिक पूजा की गई। इस दौरान ग्रामवासियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पर्व पर ग्राम की सभी गौमाताओं का पूजन कर बिचकाने की अनूठी परंपरा भी निभाई गई।इसके बाद ग्वालबाल पारंपरिक दीपावली की साज-सज्जा वाली पोशाक पहनकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए गांव के प्रमुख मार्गों से निकले। जुलूस बाबा हरिदास जी के बंगले पहुंचकर एकत्र हुआ, जहां सभी ने सामूहिक नृत्य का आनंद लिया।इस पारंपरिक आयोजन को देखने आसपास के क्षेत्र से हजारों लोग पहुंचे। जुलूस में शामिल लोगों के उत्साह और तालियों के बीच जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर श्री रामभगत यादव, मारू लाल यादव, अर्जुन यादव, अमृत लाल यादव, गजराज यादव, विशाली यादव, प्रहलाद यादव, रामदास यादव, कमलेश यादव, निर्भय यादव, रघुनंदन यादव, मूलचंद यादव, मुन्ना विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, त्रिलोक यादव, ज्ञानचंद यादव, ऊदल यादव, राकेश यादव, शरद यादव, पुरुषोत्तम यादव, कन्हैया यादव, पप्पू यादव और राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
यादव समाज ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा: खम्हरिया में दीपावली पर दिखा वृंदावन जैसा नजारा, जय श्रीकृष्ण के जयघोष के बीच थिरके ग्वालबाल






























































































Leave a Reply